खुशियों की दास्ता पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से फायदा उठाकर रतनलाल ने लहसुन प्रसंस्करण यूनिट स्थापित की
खुद लाखों कमा रहे अन्य 80 लोगों को रोजगार दे रहे
योजना की जानकारी मिलने पर रतनलाल ने जिले के उद्यानिकी विभाग की मदद से योजना से लाभ उठाने के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों की तत्परता से उनको 22 लाख रुपए बैंक से ऋण स्वीकृत हुआ बैंक से मिली राशि से रतनलाल ने अहमदाबाद पहुंचकर लहसुन कली छिलने की मशीन खरीद कर अपने गांव बोरखेड़ा में केसरी नंदन इंटरप्राइजेज के नाम से प्रसंस्करण यूनिट स्थापित कर दी। उनकी यूनिट में करीब 13 क्विंटल लहसुन की कलियां प्रतिदिन छीलकर उत्पादित की जाती हैं, जिनको जोधपुर बडौदा सूरत अहमदाबाद उदयपुर आदि स्थानों पर भेजते हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। रतनलाल लगभग 2 लाख रुपए प्रति माह आमदनी अर्जित करते हैं। रतनलाल का इरादा अब आगे चलकर लहसुन पेस्ट और लहसुन पाउडर बनाने का भी है, जिससे कि उसकी समृद्धि में और इजाफा होगा तथा गांव के और अन्य लोगों को भी रोजगार दे पाएंगे। अपनी सफलता के लिए रतनलाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं जिनकी योजना से उसका सपना साकार हो रहा है। रतनलाल का मोबाइल नंबर 9098260193 है।
