रागिनी फाउंडेशन द्वारा किया गया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

(मुरैना) मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत रागिनी फाउंडेशन द्वारा मितावली पड़ावली पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मितावली, पड़ावली, पर्यटन क्षेत्र में आने वाले सैलानियों, महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना एवं पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कराना है।

कार्यक्रम के दौरान एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पड़ावली की महिलाओं ने लोकगीत की प्रस्तुति दी, स्कूल छात्राओं ने आत्मरक्षा का डेमोंसट्रेशन लाठी चला कर दिखाया, कुकिंग प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने खाने का स्टाल लगाकर लोगों को व्यंजन बनाकर खिलाये गये। जिला पंचायत सीईओ द्वारा ग्राम मितावली में बने होमस्टे का भ्रमण भी किया गया और जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। जिला पंचायत सीईओ ने कहा होमस्टे बनने से ग्राम के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आने वाले पर्यटकों को यहां रुकने खाने-पीने आदि की सुविधा आसानी से मिल पायेगी।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ अशोक शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री कमल सिंह यादव, ब्लॉक ऑडिटर शिव कुमार कुशवाह, मितावली सरपंच विनोद हरसाना, श्रीमती दीपा दीक्षित, अध्यक्ष रागिनी फाउंडेशन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित पुरुष एवं महिलायें उपस्थित थे। रागिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दीक्षित ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं रागिनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से मितावली, पड़ावली में आत्मरक्षा प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। जिससे महिलाओं की स्थिति बेहतर हो सकेगी। इसके लिए फाउंडेशन द्वारा अलग-अलग कौशल प्रशिक्षण गतिविधियां करवाई जा रही हैं। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और पर्यटन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें