ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी : वन मंत्री श्री रावत

60 लाख रुपये लागत की 3 सड़कों का भूमि-पूजन

(भोपाल)  वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने श्योपुर जिले के अनुसूचित जनजाति विकासखण्ड कराहल क्षेत्र में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 मुरम सड़कों का भूमि-पूजन किया। श्री रावत ने कहा कि ग्रामीणों को सड़कों के निर्माण से सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने बताया है कि इन सड़कों की माँग ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। इन सड़कों का निर्माण तेन्दूपत्ता मद से अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें