स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम मोहास में किया गया स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया
(विजयराघवगढ़) स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी , रैली , शपथ एवम् स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन म प्र शासन के निर्देशानुसार विकासखंड विजयराघवगढ़ ग्राम मोहास में जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता द्धारा शासन की गाइडलाइन के अनुसार 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान की।
म.प्र.जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक ने कहा कि स्वच्छता की छोटी छोटी गतिविधियां जो हम रोज करते हैं उन्हें स्वभाव में लाने की जरूरत है जिससे हम छोटी छोटी बीमारियों से बच सके, सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मोहास नवांकुर संस्थान शिवनारायण ग्राम विकास समिति हंतला एवं परामर्शदाता फग्गूलाल यादव सीएमसीडीपी छात्र दीपा बर्मन ,सुनील नामदेव द्वारा ग्राम में रैली निकाली गई एवं आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया।
ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता द्वारा ग्रामीण जनों को सराहनीय सहयोग के लिए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया l
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
