सुर्वा कायेड़ा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
धुमा बाई बोंदर ने कहा बेटा होण हमारो अनुभव जीवन म घणों काम आवग
(खरगोन) राज्य आनंद संस्थान द्वारा भीकनगाव विकासखंड के शास एकीकृत मावि सुर्वा कोयडा में आनंद क्लब सदस्यों के सहयोग से 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर संगोष्ठी परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वयोवृद्ध महिला धूमा बाई ने अपने जीवन के अनुभव सुनाए और कहा कि बेटा होण हमारो अनुभव जीवन म घणों काम आवग। उन्होंने कहा कि अनेक मुसीबत से जीवन जीया है। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद केबी मंसारे ने आनंद संस्थान के कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि आज के दिन ही नहीं वर्ष भर बुजुर्गों का सम्मान करना है उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी मदद करना है। छात्र छात्राओं को हमारी संस्कृति और परंपरा अनुसार बुजुर्ग परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी खुशी में हमारी खुशी है।संस्था के शिक्षक दुर्गेश गुप्ता ने कहा बुजुर्गों का सम्मान जरुर करे। इस अवसर पर धूमा बाई एवं गुलाब बाई का शाल श्रीफल व पुष्प मालाओ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद क्लब के सदस्य पन्नालाल गोलकर, चैनसिह डावर, पूर्व सरपंच संतोष गोलकर, ऊषाबाई, शिवानी यादव, जितेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।
