धान का अवैध परिवहन रोकने जिले की बॉर्डर पर लगाया जाए चेकपोस्ट- कलेक्टर

Advertisement

कलेक्टर ने खाद्य विभाग तथा मिलर्स की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

(अनुपपुर) कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में खाद्य विभाग तथा मिलर्स की बैठक लेकर निर्देशित किया कि वर्ष 2024 के अंतर्गत उपार्जित धान का सभी मिलर्स मिलिंग पॉलिसी एवं अनुबंध के अनुसार मिलिंग का कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर मिलिंग कार्य में कोई परेशानी आती है, तो प्रशासन को तुरन्त सूचित कर जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बी.एस. परिहार, जिला प्रबंधक वेयरहाउस श्रीमती प्रीति शर्मा सहित जिले के सभी मिलर्स उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने पेंडिंग भुगतान, धान आवंटन संबंधी जानकारी, बारदाना सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मिलर्स द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि पुलिस द्वारा धान उठाव के पश्चात् गाड़ियों को अनावश्यक रोका जाता है, जिससे मिलर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने धान के अवैध परिवहन के संबंध में भी अधिकारियों तथा मिलर्स से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पुलिस की सहायता से जिले के बॉर्डर में धान के अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु चेक पोस्ट लगाकर गंभीरता के आधार पर अवैध परिवहन पर रोक लगाया जाए। धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें