मुख्यमंत्री तीर्थ योजना अंतर्गत द्वारका धाम के लिए 27 नवंबर तक जमा किए जाएँगे आवेदन

Advertisement

(कटनी)  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के तहत दिनांक 7 से 12 दिसंबर तक द्वारका यात्रा हेतु कटनी जिले के वृध्द नागरिक जो कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ( महिलाओं को 2 वर्ष की छूट ),आयकर दाता न व जो प्रथम बार यात्रा कर रहा हो पात्रता रखने वाले ऐसे समस्त इक्छुक नागरिक द्वारिका यात्रा हेतु पति-पत्नी,आवेदक-सहायक एवं स्वयं का आवेदन फार्म में चिकित्सकीय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,समग्र आईडी,मतदाता परिचय पत्र,कोविड वैक्सिनेशन प्रमाण पत्र संलग्न कर उक्त आवेदन पत्र नगर निगम कार्यालय में जमा कर यात्रा का लाभ ले सकेंगे,आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 तक है,इसके बाद आवेदन पत्र जमा नहीं किए जावेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें