देवास में “शक्ति पर्व” का आयोजन सयाजी द्वार पर 06 अक्टूबर को

देवास के अधिक से अधिक नागरिक “शक्ति पर्व” आयोजन में करें सहभागिता

(देवास) मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शारदीय नवरात्री के अवसर पर देवास में 06 अक्टूबर को सयाजी द्वार पर सायं 06:30 बजे “शक्ति पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। ‘’शक्ति पर्व’’ में शक्ति आधारित भक्ति गीत, नृत्‍य नाटिका एवं भजन गायन का आयोजन होगा। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण देवास श्री रवि भट्ट ने बताया कि “शक्ति पर्व” आयोजन में तीन दलों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जायेगी। जिसमें श्री रमेश चौधरी एवं साथी देवास द्वारा भक्ति गीत की प्रस्तुति दी जायेगी, इसके बाद सुश्री संघमित्रा तायवाड़े एवं साथी भोपाल द्वारा शक्ति केन्द्रीत नृत्य नाटिका प्रस्तुत दी जायेगी एवं भजन गायक श्री प्रकाश माली एवं साथी बालोतरा (राजस्थान) द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा देवास के सभी कला प्रेमी, साहित्यकार एवं नागरिकों से “शक्ति पर्व” में सहभागिता का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें