नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश हेतु 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

(हरदा) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।
प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिये आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिये आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। आवेदक किसी शासकीय या अर्द्ध शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ‘प्रवेश परीक्षा’ में शामिल होने के लिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix तथा कक्षा 11 वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये लिंक के https://cbseitms.nic.in/2024/nvs11 माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें