प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर परिचर्चा रैली , पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

(उमरिया) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उमरिया में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर प्राचार्य डॉ सी. बी. सोदिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम के मंगलाचरण में शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय उमरिया के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की। तत्पश्चात महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान प्राचार्य डॉ सी. बी. सोदिया के द्वारा गांधी जी के विचार पर प्रकाश डाला गया जिसमें उन्होंने कहा कि सत्य के साधक गांधीजी के मुताबिक, शिक्षा का मकसद बच्चों के शरीर, मन, हृदय, और आत्मा का सामंजस्यपूर्ण विकास करना है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय क्रीडा अधिकारी से जितेंद्र कुमार द्वारा शास्त्री जी के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि वह विनम्र, सहनशील, महान आंतरिक शक्ति और दृढ़ संकल्प वाले थे, वे लोगों के बीच रहने वाले व्यक्ति थे जो उनकी भाषा समझते थे। वे दूरदर्शी व्यक्ति भी थे जिन्होंने देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया । इसके पश्चात स्वच्छता पर आधारित रैली का आयोजन एवं विद्यार्थी द्वारा स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए गए । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी सुश्री हेमलता लोक्श ने किया । आभार सहसंयोजक ऋषिराज पुरवार द्वारा किया गया कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें