कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना के अथक प्रयासों से कृषि उपज मंडी मुरैना में धान की खरीदी प्रारंभ

(मुरैना) प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना के अथक प्रयासों से 04 अक्टूबर से कृषि उपज मंडी मुरैना में धान की खरीदी प्रारंभ की गई है। संयुक्त संचालक श्री आर.पी. चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी समिति मुरैना में धान की बोली (नीलामी) का शुभारंभ किया गया है। मंडी सचिव श्री पंजाव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कृषक श्री कपिल पुत्र श्री रामू निवासी मुंगावली द्वारा अपनी धान 1509 का विक्रय नीलामी दर 2381 रूपये एवं कृषक श्री भागचंद यादव पुत्र श्री भोगीराम यादव निवासी मुंगावली ने धान 1509 की नीलामी दर 2701 रूपये से पहली बोली से शुभारंभ किया। इस अवसर कृषकों एवं व्यापारियों को तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मंडी भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम मुरैना श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, मंडी सचिव श्री पंजाब सिंह ददौरिया सहित कृषक एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें