उमरिया पुलिस ने फरार स्थाई वांरटी को किया गिरफ्तार

(उमरिया) पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उमरिया पुलिस द्वारा स्थाई वांरटियों की पता-तलाश कर धरपकड़ की कार्यवाही लगातार जारी है । इसी कड़ी में थाना कोतवाली द्वारा बहुत समय से फरार एक स्थाई वांरट को गिरफ्तार किया गया । जिसमे न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1760/22 में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के वारंटी गुड्डा उर्फ आनंद सिंह पिता कृपाल सिंह निवासी ग्राम रोझिन जो काफी समय से फरार था । गत दिवस कोतवाली थाना पुलिस द्वारा काफी प्रयासो के पश्चात गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । कार्यवाही में थाना कोतवाली से सउनि बी.एल. सिंह, प्र.आर. प्रकाश पटेल , आर. प्रवेश एवं आर. महासिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें