मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के खाते में अंतरित की राशि
(शहडोल) प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिंग्रामपुर, जिला दमोह में वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली रूपे से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसे कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री मनोज लारोकर सहित लाडली बहनों ने देखा एवं सुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली रूप से शहडोल जिले के 193181 लाड़ली बहनाओं के खातें में 234078850 रूपये की राशि अंतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्य कई योजनाओं से तहत भी राशि का अंतरण किया।
