प्रभारी मंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन
(मैहर) मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने रविवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज से आये दर्शनार्थियों से मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
