दीपावली से पूर्व कार्यालयों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई कराएं
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश
स्कूल कॉलेजों में ड्रायविंग लायसेंस बनाकर विद्यार्थियों को वितरित करें
कलेक्टर श्री सिंह ने परिवहन विभाग एवं हायर सेकण्ड्री स्कूल व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों के ड्रायविंग लाईसेंस बनवाने के लिये विशेष शिविर आयोजित किये जायें और इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को लायसेंस वितरित किये जायें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये विशेष शिविर विभागवार आयोजित किये जायें और सुनिश्चित किया जाए कि हर तीन माह में अधिकारी कर्मचारियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों की ई-केवायसी की कार्यवाही शतप्रतिशत पूर्ण की जाए।
बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये कार्य योजना बनाएं और कार्यवाही करें
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि हृदय अभियान के तहत चयनित सभी 50 ग्रामों में योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग के लिये एक-एक जिला अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में एक-एक गांव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में एक विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए। अन्य विभागों के अधिकारियों का सहयोग लेकर इस अभियान के संबंध में कार्यवाही की जाए।
जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य योजना बनायें। उन्होने जिला पंचायत की सीईओ की अध्यक्षता में इसके लिये एक जिला स्तरीय समिति गठित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने एवं आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इस समिति में महिला बाल विकास, पशु चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला अधिकारी शामिल किये जायें।
