सांसद गणेश सिंह मैहर में महिला सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल
(मैहर) सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास कर रही है। मैहर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं लाडली बहना योजना की हितग्राहियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर परिषद अध्यक्ष गीता संतोष सोनी उपस्थित रहे।
