कलेक्टर, एसपी पहुंचे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज दुर्घटना में घायल आशा कार्यकर्ताओं की ली स्वास्थ्य की जानकारी

(सागर)  कलेक्टर श्री संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वही. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने आज केसली में हुए एक्सीडेंट में घायल आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी संबंधित डॉक्टर से ली।

घायल आशा कार्यकर्ता ग्राम मोहासा ब्लाक केसली की सरस्वती कर्मी, ग्राम खरखरी की सुनीता कुर्मी, ग्राम नवलपुर की खुशबू खान, खमरिया की श्रीमती अनीता घोषी, भरदी की श्री बाई एवं महुआखेड़ा की रजनी लोधी हैं।
 इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डहेरिया, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डीन श्री पी एस ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, महिला बाल विकास अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य डॉक्टर एवं अधिकारी मौजूद थे।
केसली चौराहे पर आज एक वाहन दुर्घटना में घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देखने कलेक्टर श्री संदीप जी आर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से उनकी स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए कि सभी घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अच्छे से अच्छा इलाज हो और जहां भी जांच की आवश्यकता हो उनकी जांच कराई जाए। उन्होंने सभी शीघ्र स्वस्थ हो यही मेरी भगवान से प्रार्थना है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें