हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
(मुरैना) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. आनंद बसंल डी.एच.ओ-रू के मार्गदर्शन में 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ शिविर लगाया गया। जिसमें सहायक प्रबंधक रविन्द्र सिंह, डिप्टी मीडिया ऑफिसर रामलली माहौर द्वारा पोषण आहार वितरण कर जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की ओपीडी में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉ. प्रीति सागर, डॉ. सरिता राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 65 महिलाओं की एएनसी और 23 महिला गायनिक का परीक्षण किया। नर्सिंग ऑफिसर निलोफर द्वारा एएनसी जांच कर हाई रिस्क गर्भवती महिला को चिन्हित किया नर्सिंग ऑफिसर द्वारा 07 जीडीएम जांच की आयरन सूक्रोज 01 खून बढ़ाने हेतु लगाये 02 को ब्लड चढ़ाया गया। शिल्पी गुप्ता द्वारा 54, बी.डी.आर.एल महिलाओं की एचआईवी जांच हाई रिस्क महिलाए 05 पाई गई। प्रेम सिंह लैव इन्चार्ज साथ अमित बसेडिया और पुनीत यादव द्वारा लेव संम्बधी जांच की महिलाओं को ख़ून की से बचाव हेतु पोषण शिक्षा तथा बच्चों में अंतर द्वारा भी एनीमिया से मां और बच्चे को भी खून की कमी से बचाया जा सकता है, परिवार नियोजन साधन वितरण किए गये, दो अंतरा इन्जेक्शन 01 कन्डोम छाया गोली, माला एन 01 ओ सी पी 01 वितरण कर ऑपरेशन हेतु भी प्रेरित किया गया। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को आल्ट्रासाउंड के कूपन भी वितरण किये गए तथा अल्ट्रासाउंड 55 किए गए पी.पी.आई.यू.सी.डी 03 लगे आई.यू.सी.डी 02 लागयें गए। माँ और बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए पोषण शिक्षा और खान-पान के लिए बताया गया।
