मध्यप्रदेश जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता 21 अक्टूबर को संपन्न

कलेक्टर द्वारा विजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया

(झाबुआ)  मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड एवं मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 21 अक्टूबर को स्थानीय सी एम राइज शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि. झाबुआ में किया गया। सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ के प्राचार्य श्री हरीश कुण्डल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की 39 विद्यालयों ने पंजीयन करवाया था जिसमे से 38 विद्यालयों के 114 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 21 अक्टूबर को सुबह 9 से 10 बजे तक प्रतिभागी छात्रों का पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत प्रातः10 से 12 बजे तक जैव विविधता पर आधारित लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस लिखित परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रथम तीन टीमों का चयन किया गया।           प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केशव इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ की टीम रही। द्वितीय स्थान पर सी एम राइज उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ की टीम रही एवं तृतीय स्थान पर शा. उ. मा. वि. रायपुरिया की टीम रही। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा तीनों विजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी टीमों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए और कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र – छात्राओं का व्यक्तित्व निर्माण होता है इसी प्रकार मेहनत कर जिले और राज्य का नाम रोशन करें।

पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर नेहा मीना एवं विशेष अतिथि डीएफओ श्री हरेसिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे अनुविभागीय अधिकारी वन श्री प्रदीप कछावा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एस बामनिया एवं श्री पांडे उपस्थित रहे। प्रथम स्थान प्राप्त केशव इंटरनेशनल झाबुआ की टीम आगामी 12 नवंबर 2024 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज में भाग लेगी। प्रतियोगिता का संचालन श्री पप्पू सिंह परमार एवं श्री योगेश्वर कहार ने किया। तकनीकी सहयोग श्री अभिषेक डामोर एवं वसीम खान ने दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें