यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई
(इन्दौर) कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन, निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुगम बनाने हेतु संयुक्त कार्रवाई सतत् जारी है। नंदलालपुरा चौराहा से गुरुद्वारा, गुरुद्वारा से पीपली बाजार तक (दोनों तरफ) सड़क एवं फुटपाथ पर पार्क वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। अन्य जगहों से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। वाहन चालकों एवं व्यपारियों को समझाइश दी गई कि गाड़ियां अपने परिसर में पार्क करवायें। संयुक्त कार्यवाही के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका चौरसिया,नगर निगम के अधिकारी एवं रिमूवल टीम उपस्थित रही।
