एमपी पीएससी की मुख्य परीक्षा का बालाघाट में हुआ आगाज़
आयोग द्वारा नियुक्त पूर्व आईएएस संभागीय प्रेक्षक की निगरानी में हुई पहली मुख्य परीक्षा
(बालाघाट) बालाघाट के विद्यार्थियों के लिए सोमवार एक अच्छे दिन के रूप में घटित हुआ है। खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है। आयोग द्वारा नियुक्त सम्भागीय प्रेक्षक पूर्व आईएएस व एनवीडीए अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार भार्गव ने सोमवार से प्रारम्भ हुई परीक्षा की पूरे समय निगरानी में रहें। परीक्षार्थियों को अच्छे माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिलें। इसके लिए व्यवस्थाओं पर बारिकी से नजर रखीं। हालांकि मुख्य परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा है। केंद्र पर एसडीएम श्री गोपाल सोनी व परीक्षा प्रभारी श्री केसी ठाकुर ने भी गंभीरता से निगरानी की। बालाघाट में पहली बार हो रही मुख्य परीक्षा के लिए 47 विद्यार्थियों ने अपना केंद्र चयन किया था। इनमें से 38 परीक्षार्थियों ने सामान्य अध्ययन का पहला पेपर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हुआ। विद्यार्थियों के प्रवेश में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। सभी विद्यार्थियों ने आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा हॉल में प्रवेश किया।
