पेशा मोबीलाइजर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने निभा रहे महती भूमिका
(शहडोल) केंद सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्रहियों को दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों में नियुक्त पेशा मोबिलाइजर महती भूमिका निभा रहें। पेशा मोबिलाइजरों द्वारा पेसा एक्ट के तहत विभिन्न कार्य, समग्र- ई-केवाईसी, लोगों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करना, खनिज समिति व मादक पदार्थ नियंत्रण समिति के तहत आर्थिक दंड वसूल करना जैसे अन्य विभिन्न कार्याें को प्राथमिकता के साथ किये जा रहे है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत ठेंगरहा पेशा मोबिलाइजर श्री अजय सिंह परस्ते द्वारा ग्राम पंचायत ठेंगरहा में जल समिति द्वारा मछली पालन का कार्य, मादक पदार्थ समिति द्वारा लोगों को मादक पदार्थ न लेनें के बारे में जागरूक किया गया, बाजार समिति के द्वारा बाजार का कर लेने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही समग्र आईडी इकेवाईसी,समग्र सत्यापन,समग्र में नाम जोड़ना, समग्र परिवार विभाजन, आवास रजिस्ट्रेशन, राशन पोर्टल में पात्र परिवारों को फीड करना, पीएम जनमन आवास रजिस्ट्रेशन, नरेगा सबन्धित कार्यों का मस्टर रोल जारी करना, शांति एवं विवाद निवारण समिति के अंतर्गत कार्य, पीएम जनमन आवास का जियोटैग, जैसे अनय कार्य किये गए। इसी प्रकार जनपद पंचायत जयसिंहनगर के पेशा मोबिलाइजर मुस्कान गुप्ता, वेदकली पटेल,कल्पना तिवारी, कुलदीप सिंह व अन्य पेशा मोबिलाइजरों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य किये गए।
