पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन उमरिया में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

(उमरिया) कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अपर कलेक्टर ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि फोटो 1 2 3 4 5 6 7 8 9 उमरिया 21 अक्टूबर । पुलिस स्मृति दिवस कर्तव्य पराणयता, देश एवं समाज के लिए सब कुछ न्यौछावर करके देश की बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा करने के साथ हर कीमत पर की अस्मिता की रक्षा करना सिखाता है। उक्त आशय के उद्गार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस प्रशिक्षण शाला उमरिया में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने सर्वप्रथम 216 शहीदों के नाम वाचन किया गया । उन्होने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों की शाहादत को हमेशा याद रखा जाएगा । इस अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प, चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की । इस अवसर पर ग्राम कालोनी थाना नौरोजाबाद से आए शहीद शिवपाल कोल के परिवार जन माँ बुल्ली बाई पति भदूराम कोल, पिता भदूराम कोल पिता बल्दी कोल का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया । कार्यक्रम के दौरान शहीदो को सलामी एवं शोक शस्त्र तथा परेड व्दारा शहीद स्मारक के दाहिने – बाएं से अंतिम सलामी दी गई । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सहित शहीद के परिवार जनों ने शहीद शिवपाल कोल, शहीद सीताराम रघुवंशी को फूल अर्पित कर उनके प्रति श्रध्दांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी पुलिस नागेंद्र सिंह, नगर निरीक्षक उमरिया, नगर निरीक्षक नौरोजाबाद, नगर निरीक्षक चंदिया, सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें