महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस वि‍तरित किये

(देवास)  मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की परियोजना महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाओं को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की उपस्थित में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्रशिक्षित महिलाओं से चर्चा कर कहा कि आपके मन में ई-रिक्शा चलाने का विचार कैसे आया क्योंकि यह इतना आसान नहीं है फिर भी आपने कर दिखाया ये गर्व की बात है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रशिक्षित महिलाओं को लोन सुविधा दिलाने में सहयोग करें। साथ ही रोजगार उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि एक टेस्ट ड्राइव आप माता टेकरी पर कीजिए। यदि कोई समस्या नहीं आती है तो महिलाओं को शंख द्वार पर नियुक्त करने की बात की।

     कार्यक्रम में संस्था सेन्टर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट कार्ड की परियोजना समन्वयक श्रीमती अमृता चतुर्वेदीडूडा से सोनाली बसिया, प्रशिक्षण सहयोगी संस्था से मंगेश कदम तथा ई-रिक्शा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाए उपस्थित थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें