पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत आटा मील स्थापित कर आत्मनिर्भर बने किसान कमल सिंह चौहान

(उज्जैन) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ लेकर उज्जैन के ग्राम चिन्तामन जवासिया निवासी किसान कमल सिंह चौहान और उनका पूरा परिवार आत्मनिर्भर बन गया है। उन्होंने आटा मील की स्थापना कर अन्नपूर्णा भोग के नाम से आटे की पैकिंग का लघु उद्योग स्थापित किया है, जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रुपये की मासिक आमदनी प्राप्त हो रही है। किसान श्री कमल सिंह चौहान के द्वारा पहले सिर्फ खेती का कार्य किया जाता था, जिससे उन्हें कम आय होती थी, फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें पीएमएफएमई योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने इससे आटा मील हेतु मशीन क्रय कर लघु प्लांट स्थापित किया। उद्योग स्थापना की इकाई लागत 16.34 लाख पर उन्हें 35 प्रतिशत अनुदान राशि 5.72 लाख रुपये प्राप्त हुई, जिससे वे स्वयं का लघु उद्योग स्थापित कर सके। श्री कमल सिंह चौहान ने अन्य युवाओं को भी अपने उद्योग में रोजगार उपलब्ध कराया है। योजना का लाभ मिलने पर श्री चौहान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को किसान हितैषी योजना को लागू करने पर धन्यवाद देते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें