शासकीय कन्या महाविद्यालय में दिशा कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण एवं अभिप्रेरण कार्यशाला आयोजित

(कटनी) शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को भारतीय वायु सेना द्वारा “दिशा” कार्यक्रम अंतर्गत वायु सेना में भर्ती हेतु उन्मुखीकरण एवं अभिप्रेरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री दिलीप कुमरी यादव के संरक्षण एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय परंपरा के अनुसार मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला दो चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में वायु सेना के विंग कमांडर दीपक गर्ग नें वायु सेना के आदर्श वाक्य “नभ स्पर्शम दीप्तम” से छात्राओं को परिचित कराते हुए वायु सेना में प्रवेश के मार्गों से परिचित कराकर भारतीय वायु सेना को कैरियर के रूप में चुननें हेतु प्रेरित किया। उन्होने वायु सेना में भर्ती हेतु विभिन्न  प्रतियोगी परिक्षाओं, वेतन, भत्ता एवं अन्य सुविधाओं जानकारी दी। कार्यशाला के इस सत्र के दौरान छात्राओं से विभिन्न प्रश्न किये एवं सही जवाब देने पर पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। सत्रान्त में छात्राओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।  कार्यशाला का द्वितीय सत्र में आई पी ई व्ही वैन के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान की गई। इस वाहन में वायुसेना के एक फ्लाइट सिम्युलेटर, थीआर सेट, विमान मॉडल, फ्लाइंग सूट का प्रदर्शन और अन्य युवा उन्मुख गैजेट हैं, जिसका उद्देश्य छात्राओं को भारतीय वायु सेना में कैरियर के अवसरों का मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर विंग कमांडर डी. बी. पाण्डे, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अमेय जो “दिशा“ दल के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती नेहा चौधरी एन.सी.सी. प्रभारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल ने किया तथा तकनीकि सहयोग भीम बर्मन द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. आर के गुप्ता, अमिताभ पाण्डे, के. जे. सिन्हा व समस्त अतिथि विद्वान, ज.भा. शिक्षक एवं समस्त कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम  सफल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रओं को वायु सेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करना था जिससे लगभग 350 छात्रायें लाभांवित हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें