लघु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन वन स्टॉप सेंटर में हुआ
(राजगढ़़) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ द्वारा लघु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन वन स्टॉप सेंटर में किया गया। विशेष न्यायाधीश श्रीमती निवेदिता मुदगल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुकेश कुमार कौशलद्वारा आश्रय प्राप्त बालिकाओं एवं वन स्टॉप सेंटर राजगढ में सहायता हेतु आई महिला जो अपने पति द्वारा प्रताड़ित थी उनके कानूनी अधिकारों के विषय में जागरूक करते हुए बताया गया की कानूनी लड़ाई तो लड़ना है लेकिन आपको हिम्मत से डटकर खड़े रहना है समाज में बेचारी होने का परिचय ना देकर अपने हुनर और कौशलों का उपयोग करते हुए जीवन यापन के स्रोत तलाशना है ना कि दूसरों पर निर्भर रहना है। साथ ही महिला को अपनी शिक्षा पूर्ण करने की सलाह दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा महिलाओं के प्रति हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से किया जाता है। जिसमे हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सकते हैं।
वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमति रश्मि चौहान द्वारा बताया आश्रय प्राप्त बालिकाओ को वन स्टॉप सेंटर में प्रदाय सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिलाओं के प्रति हिंसा, वर्तमान में जिले के पिछड़े क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में ज्ञान का अभाव है इस हेतु महिलाओं को जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने की समझाईश दी गई। साथ ही आश्रय में रह रही बालिका को प्रत्येक गलत आचरण का प्रारंभ में ही विरोध करने को कहा गया। उक्त शिविर में वन स्टॉप सेंटर परामर्श दाता श्रीमती कविता वर्मा, सुश्री गुंजा सक्सेना एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।
