कलेक्टर एवं एसपी ने किया चित्रकूट के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
(सतना) प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 26 एवं 27 अक्टूबर को सतना जिले के चित्रकूट भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जी के निर्धारित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से की जाने वाली तैयारियो के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता एवं अधिकारियों के साथ आरोग्य धाम स्थित हेलीपैड, राघव प्रयाग घाट में हो रही अंतर्राष्ट्रीय रामलीला के समापन स्थल, कामतानाथ मंदिर, रामनाथ आश्रम शाला पीली कोठी सहित संबंधित स्थलों एवं मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, अधीक्षण यंत्री पीके मिश्रा, एसडीएम जितेन्द्र वर्मा सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
