“न्यायोत्सव” के तहत वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
(देवास) राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह” आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत वृद्धाश्रम बसेरा देवास में वृद्धजनों के लिए विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय प्रकाश मिश्र ने वृद्धजनों से हाल-चाल पूछे उनकी समस्याओं को जाना एवं उन्हें नालसा वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, शासन की योजनाओं एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं मिठाईयां भी वितरित की।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाईयां वितरित की गई।
इस दौरान द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री उमाशंकर अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अभिलाषा एन. मवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, डॉ. दिव्यांशु डोर एवं उनकी टीम, प्रबंधक श्री दिनेश चौधरी उपस्थित थे।
