पूर्व मुख्यमंत्री का फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब वीडियो से कमाएं 9 हजार रुपए

(हरदा) क्राइम ब्रांच पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया, जिसने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व आईपीएस डी. रूपा के एडिटेड वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किए थे। आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र है, इन वीडियो से लाइक और व्यूज के जरिए रुपये कमाता था।शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी डी.रुपा का वीडियो एडिट कर यूट्यूब पर पोस्ट करने वाले युवक को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक एडिटेड वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट करके रुपये कमाता था। आरोपी युवक की पहचान 20 साल के शाकिर खान के तौर पर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी खंडवा जिले के लहाड़पुर गांव का रहने वाला है और खेतीबाड़ी का काम करता है। वर्तमान में आरोपी BA सेकंड ईयर का छात्र है। क्राइम ब्रांच को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पिछले छह महीने से ऐसे वीडियो बनाकर डालता है। इन वीडियो से लाइक और व्यूज मिलते हैं जिससे कमाई होती है। हाल ही में आरोपी के खाते में 9 हजार रुपये इस वीडियो के बाद आए हैं। आरोपी 300 से अधिक ऐसे वीडियो एडिट करके बना चुका है।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
  RPKP INDIA NEWS
                हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें