नई दिल्ली में केन्द्रीय हिंदी समिति की 32 वीं बैठक हुई सम्पन्न

(नई दिल्ली) नई दिल्ली में केन्द्रीय हिंदी समिति की 32वीं बैठक समिति के सदस्यों, संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों और राजभाषा विभाग के सदस्यों के साथ आयोजित की गई।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और राजभाषा के व्यापक उपयोग के गौरवशाली कालखंड का साक्षी बन रहा है। मोदी सरकार एक ओर दूरगामी नीतियों और योजनाओं से स्थानीय भाषाओं को प्रासंगिक बना रही है, वहीं दूसरी ओर इन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़कर भविष्यगामी भी बना रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय हिंदी समिति आने वाले दिनों में सरकारी कार्यालयों में राजभाषा और भारतीय भाषाओं के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने की दिशा में समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें