श्री राधाकृष्ण मंदिर बांधा में दीपदान के मध्य ठा.लाखन सिंह सोलंकी की काव्य कृति का विमोचन संपन्न
( कटनी) विगत दिनों भारतीय संस्कृति के महापर्व अन्नकूट एवं दीपदान के अवसर पर ग्राम बांधा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में जगमगाते हजारों दीप एवं जनसमुदाय के मध्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. लाखन सिंह सोलंकी की काव्य कृति ‘ स्मृतियों के सुमन ‘ का विमोचन समारोह आचार्य शालिगराम गौतम जी के कर कमलों से संपन्न हुआ ।
उल्लेखनीय है कि उक्त काव्य कृति में सोलंकी जी की लोक शैली में की गई विविध रचनाओं के साथ एक सदी पूर्व बांधा ग्राम में निर्मित हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण की ऐतिहासिक एवं रोचक गाथा जो आल्हा काव्य की शैली में की गई थी भी समाहित है । सोलंकी जी की रचनाओं में उस काल के लोक व्यवहार एवं उनके सामाजिक सरोकारों के सजीव चित्र झिलमिलाते मिलते हैं । विरासत संरक्षण की दिशा में क्रियाशील इंटैक कटनी चेप्टर द्वारा सोलंकी जी की अप्रकाशित एवं अनुपलब्ध काव्य रचनाओं को खोज संजो कर प्रकाशित कराया गया है जिसका व्यय भार सोलंकी जी के पौत्र डा. श्री फणींद्र सिंह सोलंकी जी द्वारा वहन किया गया है ।
इस अवसर पर सर्वश्री आचार्य सालिगराम गौतम , पं. रामनरेश त्रिपाठी , डा. फणींद्र सिंह सोलंकी , बी . एम. तिवारी , रीठी जनपद अध्यक्ष अर्पित अवस्थी , प्रदीप सिंह , जगदीश सिंह भदौरिया , वरिष्ठ आलोचक प्रो. अशोक श्रीवास्तव , संतोष कुमार द्विवेदी , कवि देवेन्द्र कुमार पाठक , डा. प्रदुम्न्य कुमार मिश्रा , अनिल कुमार मिश्रा , इंटैक कटनी चेप्टर के श्री मोहन नागवानी , राजेंद्र सिंह ठाकुर , जुगल किशोर मिश्रा मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती आशा सिंह सोलंकी , कल्पना मिश्रा, गीता पाठक , भारती नागवानी एवं रजनी सिंह की उपस्थिति प्रमुख रही । कार्यक्रम संचालन श्री नवनीत चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

