नसबन्दी सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में तय किए गए दिन
(शहडोल) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि माह नवम्बर 2024 के परिवार कल्याण नसबन्दी कार्यक्रम अतंर्गत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवा आपूर्ति के दिन नियत किये गए हैं जिसके अतंर्गत सामु.स्वा. केन्द्र बुढार में प्रत्येक सोमवार, सामु.स्वा. केन्द्र गोहपारू प्रत्येक बुधवार, सामु.स्वा.केन्द्र जयसिंहनगर में प्रत्येक गुरूवार तथा सिविल अस्पताल ब्यौहारी में प्रत्येक शुक्रवार तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामु. स्था. केन्द्र सिंहपुर मे प्रत्येक शनिवार को नसबन्दी सेवायें प्रदान की जावेगी। सी.एम.एच.ओ. ने बताया की राष्ट्रीय परिवार कार्यक्रम के अन्तर्गत पुरुष नसबन्दी अपनाने वाले हितग्राही को शासन की तरफ से 3000 रूपये तथा प्रेरक को 400 रूपये, महिला नसबन्दी अपनाने वाले हितग्राही को 2000 रूपये तथा प्रेरक 300 रूपये तथा ए.टी.टी. (प्रसव पश्चात) नसबन्दी कराने वाले हितग्राही को 3000 रूपये तथ प्रेरक को 400 रूपये प्रदान किये जाते है।
