जल जीवन मिशन के कार्य तेजी से पूर्ण कराएं – प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
(उमरिया) जल जीवन मिशन के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें अधिकारी- प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समय पर कार्य नहीं करने वाली निमार्ण एजेन्सियों को हटाएं, पुनः टेन्डर कराएं- प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा फोटो 02 उमरिया 7 नवंबर । प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी.नरहरि ने आज शहडोल संभाग में जल जीवन मिशन एवं जल निगम द्वारा कराए जा रहे जल प्रदाय योजनाओं की और हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अति महत्वपूर्ण मिशन है, जल जीवन मिशन के निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को समन्वय के साथ पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा हर सप्ताह करें तथा आवश्यक होने पर अन्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी सहयोग लें। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जो निर्माण एजेन्सियां जल जीवन मिशन के कार्यों में उदाशीनता बरत रही हैं ऐसी सभी निर्माण एजेन्सियों को हटाएं तथा पुनः टेन्डर कराकर अच्छे कार्य करने वाली निर्माण एजेन्सियो से कार्य कराना सुनिश्चित करें। प्रमुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के सभी निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होनें कहा है कि शासन कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों को मिलना चाहिए, इसके लिए तेजी से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यात्रिकी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक शुद्ध और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। यह येाजना शासन की अति महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन के पश्चात जनमानस को जल जीवन मिशन के अंर्तगत हर घर तक पानी पहुचाया जाएगा तथा सतत रूप से पानी पहुचाया जाएगा। इसके मेन्टेनेन्स की कार्यवाही सतत रूप से जनमानस को करनी होगी तथा ग्राम पंचायतों को करनी होगी इसकी भी जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत लोगों को सतत रूप से पानी मिलता रहे इसके लिए जनपद पंचायत स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मॉडल भी तैयार किया जाए। बैठक में शहडोल संभाग में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की जनपद पंचायतवार समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने निर्देश दिए कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल जीवन मिशन की कार्यों की सतत रूप से निरीक्षण करेें तथा लेाक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अधिकारी से समन्वय स्थापित कर तेजी से कार्य पूर्ण कराए।ं बैठक में प्रबंध संचालक जल निगम केव्ही चौधरी ने शहडोल संभाग में जल निगम के अंर्तगत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एचएस गौंड़, मुख्य कार्यपाल अधिकारी जिला पंचायत शहडोल अंजली रमेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर तन्मय वशिष्ट शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया अभय सिंह ओहरिया, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, अधीक्षण यत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एसएल धुर्वे, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम के मैदानी अधिकारी उपस्थित रहे।
