70 वर्ष से अधिक आयु के 52 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये

(हरदा) जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 52 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 69 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में आये मरीजों की हाइपर टेंशन व डायबिटीज की स्क्रीनिंग भी की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें