शासकीय कला पथक दल ने नशा मुक्ति के लिए अलख जगाया
(मुरैना) शासकीय कलापथक दल द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल किशनपुर में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के कारण मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया। जिसमें संदेश दिया गया कि नशा नाश की जड़ है, हमारे देश की धुरी बनने वाली युवा पीढ़ी इस नशे से दूर रहे तो हमारा गांव, जिला, देश निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर कलापथक दल द्वारा गीत के माध्यम से बताया कि विनय दारू मत पीजिए, बुरा काम इसको नहीं कीजिए। गीत व संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि पैसा अनिवार्य आवश्यकता की चीजों में खर्च होना चाहिए, वह नशे में चले जाने की वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन पर विपरीत प्रभाव पड़ने लग जाता है। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य, शिक्षक सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।
