Guru Nanak Jayanti : गुरुद्वारा पंजाबी सभा कैमोर द्वारा गुरुनानक जयंती 15 नवंबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

(कैमोर) गुरुनानक देव जी का जन्म दिवस प्रतिवर्ष गुरुद्वारा पंजाबी सभा कैमोर में गुरुनानक जयंती गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार सिख समाज/पंजाबी समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, पाठ, प्रभात फेरी एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं एवं सिख समुदाय उनके जीवन और उपदेशों का पालन करने का संकल्प लेता है।

 

गुरुद्वारा पंजाबी सभा कैमोर में 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर 3 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रभात फेरी में श्रद्धालु गुरु के भक्ति गीतों और शबद की धुनों के साथ गुरुद्वारे से कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करते हैं। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के दिन विशेष रूप से अखंडपाठ की समाप्ति के बाद गुरु का विशाल लंगर आयोजित किया जाएगा। इस लंगर में हर वर्ग और धर्म के लोग भाग लेकर बिना भेदभाव के गुरु का प्रसाद प्राप्त करेंगे।

यह लंगर न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक भी है। गुरुद्वारा पंजाबी सभा प्रबंधन समिति ने इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग गुरु नानक जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाज की भलाई में योगदान दे सकें।

RPKP INDIA NEWS
चीफ एडिटर : संतोष प्रसाद तिवारी
कैमोर (कटनी) : राजेश चक्रवर्ती

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें