राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 2 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाया है। क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 52 की श्रीराम कालोनी में 45 लाख रुपए की लागत से होने वाले 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सीसीरोड से लेकर पार्कों का सौंदर्यकरण के कार्य शामिल हैं। स्नेह नगर में 15 लाख की लागत से पेपर ब्लॉक एवं पार्क विकास कार्य का भूमिपूजन किया। चिनार कालोनी में 11 लाख की कीमत से बनने वाली सीसीरोड का भूमि-पूजन एवं रोहित नगर में दो पार्कों के विकास कार्यों का भूमि-पजन भी किया। चंद्रिका सोसाइटी और सेज हेरिटेज के पास सीसीरोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार, जितेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र परिहार, प्रताप बारे और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
