प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में आयोजन हुआ

(विदिशा) धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय विदिशा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

 संस्था की प्राचार्य डॉ. सुमन कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र रघुवंशी जी एवं जन भागीदारी सदस्य ने भगवान  बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

   संस्था की प्राचार्य डॉ. सुमन कटारिया ने अपने स्वागत भाषण में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के विविध पक्षों  पर गहन प्रकाश डाला श्री रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में बिरसा मुंडा के संघर्ष को रेखांकित किया तथा जनजातीय वर्ग के प्रति उनके योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की।

                गौरतलब हो कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती पर शहडोल में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सुनने के भी प्रबंध संस्थान में किए गए थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सोहन कुमार जी एवं डॉ. निमिषा वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें