(अमृत संचय अभियान) जल संचय के लिए जनपद पंचायत बागली ग्राम बावल्या में तालाब का निर्माण कराया गया
अमृत संचय अभियान के तहत पानी को सहेजने के लिए सभी मिलकर कर रहे हैं कार्य
(देवास) जिले में जल संचय के लिए अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा जिले के सभी विकासखंडों में विभिन्न जल स्रोतों पर जन सहयोग से बोरी बंधान का निर्माण किया गया। इसके साथ ही जिले के विकासखंडों में तालाबों का भी निर्माण करवाया जा रहा है। इसके माध्यम से आगामी बारिश में लाखों लीटर पानी को संग्रहित किया जा सकेगा। इस अभियान के तहत जिले की जनपद पंचायत बागली के ग्राम बावल्या में तालाब का निर्माण किया जा रहा है। तालाबों के बनने से हजारों लीटर पानी संग्रहित होगा। पानी के संग्रहण होने से गांव में जल स्तर भी बढ़ेगा।उल्लेखनीय है कि जिले भर में बहते पानी को संग्रहित करने के लिए नदी, नालों एवं अन्य जल स्तोत्रों पर पर जन सहयोग से बोरीबंधान का निर्माण किया गया, जिससे लाखों लीटर पानी संग्रहित हुआ। जिले के नागरिक ने बोरी बंधान अभियान से जुड़कर पानी का संचय करने में सहभागिता की। अभियान में सभी की सहभागिता से करोड़ों लीटर बारिश का जल सहेजा गया। जिले के नागरिकगण भी पानी को सहेजने के लिए इस महत्ती अभियान से जुड़ रहे हैं तथा अपनी स्वेच्छा से अपनी घरों की छत पर रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम को लगा रहे हैं।
