राजस्व महाभियान-3.0 में हर दिन किये गए कार्यो की समीक्षा उसी दिन शाम को होगी

कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान-3.0 में नागरिकों की समस्या निवारण के लिए अधिकारियों को चेताया

(बालाघाट) 15 नवम्बर से प्रारम्भ हुए राजस्व महाभियान-3.0 में 4 दिनों में किये गए कार्यो की प्रगति के लिए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने बैठक की। बैठक में तरमीम की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए है कि कई कार्य ऑफिस में बैठकर भी किये जा सकते हैं। जो फील्ड का कार्य है उस पर अभी से प्रगति पर फोकस करें। नागरिकों की समस्या निवारण में एक एक दिन महत्वपूर्ण है। इसलिए अब दिनभर किये गए कार्य की समीक्षा उसी दिन शाम को की जाएगी। बैठक में कई तहसीलदारों से 4 दिनों में किये गए कार्यो की जानकारी ली गई। तहसीलदारों द्वारा बताया गया कि अभी बी-वन वाचन पर जोर दिया जा रहा है। इस कारण कार्य में प्रगति परिलक्षित नही हुई है। इस दौरान सभी एसडीएम को राजस्व महाभियान में सफलता के लिए पुनः फोकस होकर प्रतिदिन की निगरानी कर कार्य पर नजर रखने को कहा गया है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीएस धुर्वे एसडीएम श्री गोपाल सोनी, तहसीलदार श्री भूपेंद्र अहरिवार, वंदना कुसराम सभागृह में तथा तहसीलदार व एसडीएम अपने अपने मुख्यालयों से जुड़े।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें