सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जिला पंचायत कटनी “ए”ग्रेड के साथ टॉप 10 में

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने अधिकारियों कर्मचारियों से और बेहतर नतीजे लाने की उम्मीद जताई

(कटनी)  राज्य स्तर से माह अक्‍टूबर 2024 की जारी ग्रेडिंग में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले में प्रथम समूह में जिला पंचायत कटनी “ए” ग्रेड के साथ टॉप 10 में शामिल हुआ है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा और प्रयासों के फलस्वरुप जिला पंचायत कटनी द्वारा प्राप्त 1054 शिकायतों का निराकरण ए ग्रेड के साथ 53.28 प्रतिशत वेटेज संतुष्टि पूर्ण, और 89.35 प्रतिशत कुल वेटेज के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया है। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्ण तरीके से किए जाने को कहा है ताकि नागरिकों की समस्याओं का बेहतर ढंग से निदान हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अधिकारी कर्मचारी और बेहतर प्रदर्शन कर प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण कर बेहतर नतीजे ला सकते हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें