सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी पुनः अव्वल

कटनी जिले ने ए ग्रेड के साथ 83.96 वेटेज स्कोर किया अर्जित

51.24 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्ण निराकरण

(कटनी) कटनी जिले ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में अपने पिछले माह के प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक बार फिर अव्वल स्थान अर्जित किया है। कटनी जिले ने अक्टूबर माह में प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के साथ ए ग्रेड अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

    कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी जिले के लगातार बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। कटनी जिले ने अपने समूह के  सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए बुधवार को राज्य शासन द्वारा जारी की गई ग्रेडिंग में ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।

कटनी फिर अव्वल

  कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए है। जिले में बीते अक्टूबर माह में प्राप्त कुल 8 हजार 771 शिकायतों में से 83.96 वेटेज स्कोर के साथ जिले ने ए ग्रेड हासिल कर 51.24 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते सितंबर माह में राज्य शासन द्वारा जिलों की जारी रैंकिंग में कटनी जिले ने प्रथम स्थान हासिल किया था।

कलेक्टर ने दी शाबाशी

    इस उपलब्धि पर कलेक्टर  श्री दिलीप कुमार यादव ने जिला प्रशासन के अमले को शाबाशी देते हुए भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें सहूलियत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है। कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का केवल निराकरण ही नहीं करना है, बल्कि निराकरण संतुष्टिपूर्ण हो, इसका हमेशा प्रयास किया जाए। इसके लिए जरूरी है समस्या के निराकरण होने तक शिकायतकर्ता से सतत संपर्क एवं संवाद बनाए रखा जाए।

समय- सीमा बैठक में समीक्षा

      कलेक्टर  श्री यादव ने बताया कि शिकायतों के निराकरण में आने वाली कठिनाई को दूर करने तथा समय-सीमा में निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन और आपरेटर को जिला स्तर पर  प्रशिक्षण दिया गया। जिला अधिकारियों के साथ ही मैदानी अमला भी शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर त्वरित निराकरण के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य करते हैं। उचित मार्गदर्शन से शिकायत उच्च स्तर पर जाने के पूर्व ही फर्स्ट लेवल में ही निराकरण कर लिया जाता है।

कलेक्टर करते हैं नियमित समीक्षा

     कलेक्टर  सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा करते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय -सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी इसकी नियमित समीक्षा और निराकरण के लिए कार्य करते हैं।

पुलिस ,नगर निगम और जिला पंचायत नेे हासिल किया ए ग्रेड

      कलेक्टर श्री यादव के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के प्रथम समूह के जिलों में शामिल पुलिस विभाग को दूसरा स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने अक्टूबर माह में 689 शिकायतों में से 53.03 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। जबकि जिला पंचायत कटनी ने अपने समूह में प्राप्त कुल 1054 शिकायतों का 53.28 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड तथा नगर निगम द्वारा चौथे  स्थान पर रहकर अक्टूबर माह में प्राप्त 859 शिकायतों का 56.37 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर समीक्षा के परिणाम स्वरूप सीएम हेल्पलाइन में भोपाल स्तर से माह अक्टूबर-2024 की जारी ग्रेडिंग में पुलिस विभाग अपने समूह में कुल वेटेज 87.37 के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिससे माह अक्टूबर-2024 की जारी ग्रेडिंग में कटनी जिला अपने समूह में कुल वेटेज 83.96 के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री यादव ने इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगनशीलता की सराहना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें