वाराणसी एवं अयोध्या में तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आज
(मैहर) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति जो आयकर दाता नहीं है, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट स्थलों में से एक का युग्म तीर्थ की यात्रा सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित है। अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मैहर जिले के निवासियों के लिए वाराणसी (काशी) एवं अयोध्या की तीर्थ यात्रा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर निर्धारित की गई थी। जिसको हितग्राहियों के अधिक सहभागिता व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तक बढा दी गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत यह यात्रा 29 नवम्बर 2024 को प्रारंभ होगी। जिले के इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिकों से शहरी क्षेत्र के आवेदन नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन जनपद पंचायत कार्यालय में लिये जायेंगे।
