अटल भू-जल योजनांतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न –
(छतरपुर) अटल भू-जल योजनांतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण अटल भूजल योजनांतर्गत विकासखण्ड छतरपुर में विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा विषय मोबाईल एप्लीकेशन एवं उपलब्ध कराए गए उपकरणों का उपयोग को लेकर जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें विकासखण्ड के फ्रंट लाईन वर्कर्स उपस्थित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला समन्व्यक द्वारा चर्चा कर अभी तक किस तरह से वालियंटर द्वारा कार्य किए जा रहे हैं तथा अटल भूजल योजना की क्या अपेक्षाएं हैं के बारे में बताया गया। सभी फ्रंट लाईन वर्कर्स को पूर्ण ईमानदारी से अपने कार्य संपादित करने के लिए समझाईश दी गई। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से आईईसी एक्सपर्ट प्रकाश कमल गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण, जागरुकता कार्यक्रम बैठक को अटल भूजल मोबाईल एप्लीकेशन से चरणबद्ध तरीके से अपलोड करने की जानकारी दी गई एवं समस्याओं का समाधान किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर माह में दो बैठक सुनिश्चित कर मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड करें। जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से हाईड्रोजियोलॉजिस्ट पुनीत शुक्ला द्वारा अटल भूजल मोबाईल एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में बताया गया जिसमें अटल भूजल योजना द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्षा मापी यंत्र, वाटर फ्लो मीटर, साउंडर, पीजोमीटर, वाटर टेस्टिंग किट के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। मोबाईल एप्लीकेशन में उसको सही तरीके से संधारित करना एवं फ्लो मीटर को सही तरीके से लगाने के लिए एवं किसानों को जागरूक करना तथा पुनः स्थापित करना बताया गया। उन्हांेने बताया कि अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में हर माह की 10 तारीख तक ग्राउंड वाटर लेवल (10 कुआं) एवं फ्लो मीटर की रीडिंग मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट करना होगा और वर्षा के पश्चात ही रेन गेज डाटा अपडेट कराना होगा।
