राज्यपाल द्वारा प्रदाय शील्ड कलेक्टर को सौंपी

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेंद्र कुमार दास (से.नि.) एवं कल्याण संयोजक लेफ्टिनेंट बिनेन्द्र कुमार दीक्षित (से.नि.) विगत दिनों जिले के भ्रमण पर रहे।

(बालाघाट) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अमरेंद्र कुमार दास (से.नि.) एवं कल्याण संयोजक लेफ्टिनेंट बिनेन्द्र कुमार दीक्षित (से.नि.) विगत दिनों जिले के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री मृणाल मीना को सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2022 की राशि लक्ष्य से अधिक संग्रहित करने पर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा प्रदान की गई शील्ड व प्रशस्ति पत्र कलेक्टर श्री मीना को भेंट किया। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं से भी अवगत कराया। कर्नल श्री अमरेंद्र एवं लेफ्टिनेंट श्री दीक्षित ने जिले के भ्रमण के दौरान लांजी, कुम्हारी एवं कान्द्रिखुर्द के भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। भ्रमण के दौरान उनके साथ कल्याण संयोजक बालाघाट सूबेदार रामसिंह वैश (से.नि.) भी शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें