जिला चिकित्सालय मरैना में डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी थीम पर एंटीबायोटिक सप्ताह का आयोजन संपन्न
(मुरैना) जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार एवं डॉ. डी०एस० यादव आरएमओ के मार्गदर्शन में विश्व ऐन्टिबायोटिक सप्ताह डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी थीम ‘‘एंटीमाइक्रोबियल हैण्डल विथ केयर‘‘ के आधार पर आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. अनिल व्यास मेडीसन विशेषज्ञ, डॉ. आशीष अग्रवाल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. एन.सी. गांगिल शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सरिता राठौर स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्री रविन्द्र प्रजापति सहायक प्रबंधक, डिप्टी मीडिया ऑफिसर रामलली माहौर, श्रीमती मीना डेकाटे मेट्रन एवं समस्त वार्ड प्रभारी, फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आर.एम.ओ द्वारा बताया गया कि विश्व ऐन्टिबायोटिक सप्ताह 24 नवंबर तक मनाया जाना है जिसमें ऐन्टिबायोटिक दवाओं को अनावश्यक ना दिये जाने की सत्ता ह दी जाती है एन्टिबायोटिक एक प्रकार का रोगाणू रोधी दवा है जो बैक्टिरिया के खिलाफ सक्रिय होना है यह जीवाणु संक्रमण से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण एन्टिबायोटिक वायरस के खिलाफ प्रभावी नहीं है जैसे कि जो सामान सर्दी या इन्फ्ल्यूएंजा का कारण बन सकते है जिन्हें दवाईयां या एन्टिवायरल कहा जाता है काई भी दवा बिना चिकित्सक के सलाह के उपयोग ना करें एवं स्वंय ली गई दवा जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उचित चिकित्त्सीय मूल्यांकन के बिना अपने रोग या शारीरिक स्थिति का ग़लत निदान करने से बचें।
