मुस्कान अभियान” के तहत उमरिया पुलिस लगातार कर रही गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी
(उमरिया) पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन शहडोल द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालक , बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु आदेशित विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन , मार्गदर्शन में उमरिया पुलिस लगातार अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालक , बालिकाओं को प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से सकुशल खोजकर वापिस ला रही है । इसी कड़ी में थाना नौरोजाबाद पुलिस टीम ने मुल्ताई जिला बैतूल से नाबालिग गुम बालिका को सकुशल दस्तयाब किया है । फरियादी निवासी ग्राम करकेली द्वारा 3 अक्टूबर 2024 को अपनी 17 वर्षीय बालिका के घर के बिना किसी जानकारी के कही चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 401/24 धारा 137(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया जाकर पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा जारी निर्देशानुसार एसओपी के तहत कार्यवाही प्रारंभ करते हुये बालिका की पता तलाश शुरू की गई । पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु प्रकरण में 5 हजार रूपये के इनाम की उद्घोषणा की गई । मामले में साक्ष्य संकलन से बालिका मुलताई जिला बैतूल में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर तुंरत पुलिस टीम द्वारा मुलताई जिला बैतूल रवाना होकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नौरोजाबाद निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, उनि वेदप्रकाश सिंह, प्र.आर. राजेश सौंधिया, महिला आर. प्रीति वं सायबर सेल उमरिया से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
