समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन , जनसुनवाई, समय सीमा के पत्रों की समीक्षा की

(उमरिया) कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, जनसुनवाई, समय सीमा के पत्रों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। बैठक में अपर कलेक्टार शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टी आर नाग, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें