जिला अस्पताल टीकमगढ़ में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह हुआ शुभारंभ
(टीकमगढ़) सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में विस्तृत पीएमएसएमए कार्यक्रम का आयोजन हर माह की 25 तारीख को किया जाता है। इसीक्रम में आज जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में विस्तृत पीएमएसएमए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओ की अस्पताल में सभी एएनसी जांचे की गईं। आज 42 महिलाओ की जांच की गयी।
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल प्रबन्धक डॉ. अंकुर साहू की सलाह पर पौष्टिक अंकुरित चना मूंग की सलाद एवं केले का वितरण सभी गर्भवती महिलाओं को किया गया। कार्यक्रम में डॉ. परवीन खान, डॉ. विशाखा जैन द्वारा महिलाओं को देखा गया एवं डॉ. लता लक्ष्मी द्वारा सोनोग्राफी की गई। कार्यक्रम में स्वल्पाहार का वितरण डाइट प्रभारी अंशुल मिश्रा द्वारा किया गया।
इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में 25 नवंबर से राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का एसएनसीयू में शुभारंभ किया गया, जिसमें एसएनसीयू प्रभारी डॉ सूत्रकार द्वारा बताया गया कि ये पूरा सप्ताह की थीम है। नवजात शिशुओं में एन्टी माइक्रोबियल प्रतिरोध को रोकने के लिए एन्टी माइक्रोबियल का उचित उपयोग सुनिश्चित करना है। जिसके लिए पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों को कराया जाएगा जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत निर्देशित की गई है। आज जिला चिकित्सालय में स्तनपान के बारे में सभी धात्री महिलाओं को जिनके बच्चे भर्ती है उन्हें स्टाफ नर्स द्वारा सलाह दी गयी कि किस तरह एवं कितने अंतराल पर स्तनपान करवाना चाहिये। कार्यक्रम में मैट्रन प्रेमा अहिरवार, नर्सिंग स्टाफ इल्म आर्य, कंचन तिवारी, गार्ड सुपरवाइजर सद्दाम खान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
✍️ (पुष्पेन्द्र यादव)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
